कोंच-उरई । सहकारी क्रय विक्रय समिति के संचालक के तीन पदों के लिये जारी चुनाव प्रक्रिया की उल्टी गिनती के बीच 6 मार्च मंगलवार को वोट डाले जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद तारिक खान ने बताया है कि सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होने बाले मतदान के लिये चार पोलिंग बूथ बनाये जा रहे हैं जिनमें कुल 4781 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रत्येक वोटर को तीन वोट डालने का अधिकार होगा। इसके तत्काल बाद वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। अगले दिन 7 मार्च को सभापति और उपसभापति का निर्वाचन संपन्न होगा।

 

Leave a comment

Recent posts