कोंच-उरई । होली पर दारू पीकर उत्पात मचाना सात लोगों को भारी पड़ गया। पहली घटना कस्बा कोंच की है, बताया गया है कि कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर में होली खेलने के दौरान तीन लोग दीपक, अनिल व बबलू आपस में ही गुथ गये। मोहल्ले बालों की शिकायत पर एसआई अबूबख्श खान मौके पर पहुंच गये और तीनों को कोतवाली उठा लाये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है। दूसरी घटना थाना नदीगांव की है जहां दो पक्षों में भिड़ंत हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक थाना नदीगांव के गांव ईसुरी में फाग के दौरान एक पक्ष के धीरजसिंह पुत्र श्रीराम ने रामशंकर पुत्र जयराम को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर जब बतंगड़ बना तो मामला मारपीट तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों रामशंकर पुत्र जयराम तथा दूसरे पक्ष के राधेलाल पुत्र गोपी, धीरजसिंह पुत्र श्रीराम तथा लालसिंह पुत्र रामकिसुन का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Leave a comment