उरई। बेसिक शिक्षाधिकारी के रवैये के कारण नौनिहालों के भविष्य के साथ जिले में खिलवाड़ जारी है। सोमवार को जालौन ब्लाक के भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल में तालाबंदी के कारण बैरंग वापस लौट गये। मालूम रहे कि यह क्रम तब से जारी है जब से इस विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ।
प्राथमिक विद्यालय भदवां की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी को बच्चों के अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और नौनिहालों की अच्छी पढ़ाई में रुकावट डालने के आरोपों के चलते निलंबन का दंड झेलना पड़ा था। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में कार्रवाई और उसके बाद वसूली कर अनुशासनहीन शिक्षकों को अभयदान देने की नीति पर अमल हो रहा है।
संभवतः ऐसे ही कारणों से निलंबन के बाद भी कमलेश कुमारी की हेकड़ी खत्म होने का नाम नही ले रही। उन्होंने निलंबन आदेश प्राप्त करने के बाद भी अपने स्थान पर भेजे गये शिक्षक को चार्ज देना गंवारा नही किया। जिससे विद्यालय में ताला पड़ा रहता है। सांठगांठ की वजह से ही न तो जालौन के खंड शिक्षाधिकारी इसे लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के नाकारा और मनमाने रवैये से अभिभावकों में भारी क्षोभ देखा जा रहा है।






Leave a comment