जगम्मनपुर-उरई। पूर्वोत्तर के राज्यों में पार्टी को मिली अभूतपूर्व कामयाबी के चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में जश्न मना रहे हैं। रविवार को यहां पचनद पर एकत्र होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाते हुए मिठाइयां बांटी और पार्टी का जयकारा लगाया।
त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश पूरे सबाब पर है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलक्ष्य में एक-दूसरे को बधाइयां दीं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की लोकप्रिय नीतियों की जमकर सराहना की।
इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलखन औदीच्य, विजय द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह सेंगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, राजकिशोर द्विवेदी, लला पचोखरा, पवन सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह राजावत, मंडल महामंत्री शिवकुमार सिंह गौर, पचोखरा प्रधान अरविंद कुमार, सोनेपुरा प्रधान मिथलेश कुमार, टीहर प्रधान राजीव कुमार सक्सेना, जाजेपुर प्रधान राजकुमार राठौर, रामप्रकाश शुक्ला, सहकारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेंगर, नौमीलाल तिवारी, अनिरुद्ध सिंह सेंगर, प्रज्ञादीप गौतम, हरेंद्र सिंह चंदेल, आलोक द्विवेदी व बाबा साहब मंदिर के महंत सुमेरवन महाराज सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a comment