उरई। मच्छर चौराहे पर सिटी डेंटल केयर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रुप फार्मा द्वारा टूथपेस्ट, माउथवास व टेबलेट सहित दांतों की निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
क्लीनिक के संचालक एमडीएस डा. शोभित गुप्ता ने कहा कि दांतों की सुरक्षा का मुददा खानपान में बदलाव के कारण आज महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि वे व्यवसाय की दृष्टि से नही दंत सुरक्षा के बारे में लोगों को वास्तविक राहत देने की भावना से क्लीनिक चलायेगें। कार्यक्रम में डा. सुभाष चंद्र गुप्ता, डा. रविशंकर पाण्डेय, डा. अनिल गुप्ता, लक्ष्मण दास बाबानी, युद्धवीर कंथरिया, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, डा. सहन बिहारी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में दो दिन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी क्लीनिक पर आयोजित किया गया जिसमें 300 मरीज लाभांवित किये गये।






Leave a comment