उरई। कुठौंद में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए सरगर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र इकाई के उपाध्यक्ष और उपचुनाव प्रभारी पर्वत सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। दूसरी ओर इससे नाराज पार्टी की प्रत्याशिता की एक और दावेदार ने भी पर्चा खरीद कर अधिकृत उम्मीदवार के लिए मुश्किलें बढ़ाने का संकेत दिया है।
कुठौंद में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए रोमांचक मुकाबला होना तय हो गया है। भाजपा के मीडिया प्रमुख इंद्रराज गुर्जर ने आज पार्टी की क्षेत्रीय इकाई के उपाध्यक्ष पर्वत सिंह के हवाले से बताया कि पार्टी ने अंततोगत्वा नीलम यादव पत्नी भानुप्रताप उर्फ राजू यादव का नाम उम्मीदवारी के लिए अधिकृत कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा से टिकट मांग रहीं अनुसुइया सोनी ने भी आज पर्चा खरीद कर बागी इरादे जाहिर कर दिये हैं। जिससे भाजपा की राह कठिन होने के आसार हैं।
उधर सपा से पार्टी के प्रमुख क्षेत्रीय नेता श्याम यादव की अनुज बहू नीरज यादव ने पर्चा खरीदा है। जिससे उपचुनाव में बेहद करारी टक्कर की स्थितियां नजर आने लगी हैं।

Leave a comment