उरई। मंगलवार की रात एक सफाई कर्मी से सभासद प्रतिनिधियों का विवाद हो गया। जिसके विरोध में सफाईकर्मियों ने आज काम बंद करके नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी और धरना शुरू कर दिया। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त किया।
मंगलवार की रात भगत सिंह चैराहे पर सफाई कर रहे एक कर्मचारी से उसके काम को लेकर वहां से गुजरे कुछ सभासद प्रतिनिधियों ने आपत्ति की, जिसमें विवाद ज्यादा बढ़ गया।
बुधवार को सुबह सफाई कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को इस बात से अवगत कराया जिस पर सफाई कर्मचारी यूनियन ने आज से अनिश्चित काल के लिए काम बंद करने की घोषणा कर दी। नगर पालिका कार्यालय में उनके धरने और नारेबाजी से तनाव बढ़ने पर अध्यक्ष अनिल बहुगुणा और अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने उनके बीच पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया। अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को समझाबुझा कर शांत कर लिया। जिसके कारण उन्होंने हड़ताल वापस लेने की सहमति दे दी। सफाई कर्मियों का आंदोलन खत्म होने से नगर वासियों ने राहत की सांस ली।







Leave a comment