उरई। ग्रामीण के घर में दाखिल होकर अज्ञात चोर ने 15 हजार की नगदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरकौती में धीरज कुमार परिवार के साथ रात में अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर घुस आया और 15 हजार रुपये और उनका स्मार्ट फोन उठा ले गया। उन्होंने गांव के एक युवक पर इस चोरी का संदेह जताया है। जालौन कोतवाली के उपनिरीक्षक सोबरन सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित के आरोप की जांच की जा रही है।




Leave a comment