उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या पर चर्चा हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमे जे0एस0वाई0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार कल्याण, प्रसव इकाईयों की सक्रियता, जे0एस0वाई0 भौतिक प्रगति, एच0एम0आई0एस0, आर0बी0एस0के0, पंजीकृत महिलाओं की प्रथम तिमाही स्थिति, 180 आई0एम0ए0 टैबलेट प्राप्त भर्गवती महिलाओं 360 कैल्शियम प्राप्त गर्भवती महिलाओं द्वितीय त्रैमास में एल्बेडाजाॅल टैबलेट प्राप्त गर्भवती महिलाओं, 07 से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं घरेलू प्रसव सम्बन्धी संस्थागत प्रसव सम्बन्धी सूचना महिला पुरूष नसबन्दी सम्पूर्ण टीकाकरण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नदीगांव पी0एच0सी0 की तरह समस्त ब्लाकों में संचालित सी0एच0सी0 पी0एच0सी0 को विकसित किया जाये जिससे आम जनता पर एक अच्छा प्रभाव पड़े और जनता को अच्छी सुविधायें उपलब्ध हो सके। जिस तरह पी0एच0सी0 नदीगांव के चिकित्सालय में अच्छी सुविधायें सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधायें उपलब्ध होने के कारण शासन द्वारा चिकित्सालय की अच्छी सुविधा को देखते हुए इसके मेन्टीनेन्स हेतु कायाकल्प पुरस्कार के रूप में एक लाख रू0 दिया गया है जिससे इस अस्पताल को और अधिक सुविधा हेतु बनाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने एम0ओ0आई0सी0 नदीगांव को बधाई दी और अपेक्षा की कि अन्य सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 इसका अनुसरण करते हुए कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द पर चिकित्सक ओ0पी0डी0 में उपस्थित रहेंगे। जिसके साथ ही सोमवार-गुरूवार को उपकेन्द्र पर ए0एन0एम0 द्वारा ए0एन0सी0 क्लीनिक की जायेगी। जिन पी0एस0सी0/सी0एच0सी0 की स्थिति कार्यक्रमों में संतोषजनक नहीं है वह अगली बैठक का व्यक्तिगत ध्यान देकर सुधार करें अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जायेगी। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की टैबलेट तथा द्वितीय त्रैमास में एल्बेन्डाजाॅल टैबलेट खिलाना सुनिश्चित करें साथ ही इनको टीकाकरण भी समय से करें जिससे उन्हें प्रसव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हीमोग्लोविन, एनिमिया तथा ए0एन0सी0 जांच कर रक्ताल्पता (7 ग्राम से कम) वाली महिलाओं को उपचारित करें। आशा प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से किया जाये। अन्टाइड फण्ड का सदुपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जे0एस0वाई0 भुगतान तथा आशाओं के भुगतान किसी भी प्राथमिक/समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शतप्रतिशत हो। इसको सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया, डा0 सुग्रीव बाबू, डा0 सत्यप्रकाश, डा0 प्रेमप्रताप सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला/पुरूष) सहित अन्य चिकित्सक एवं अन्य प्रभारी चिकित्साधिकारी पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 उपस्थित रहे।

Leave a comment