कुठौंद.उरई। पुलिस ने थाना कुठौंद ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल ई-रिक्शा बेचने की फिराक में खड़े दो लोगों को दबोच लिया बताया जाता हैकि कुठोंद थाने के उप निरीक्षक दौलत राम शाक्य को मुखबिर से सूचना मिली थी की करिया झाला के पास जो लोग चोरी की दो मोटरसाइकिल एवं एक ई रिक्शा को बेचने के उद्देश्य खड़े हुए हैं । मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक दौलत राम शाक्य, शिवनाथ सोनकर, राम विनोद, सिपाही सौरभ कुमार जाट रघुवंश प्रताप सिंह के साथ छापा मारा । जहां पुलिस को देखकर चोर मौके से भागने लगे पुलिस ने घेरकर पकड लिया पुलिस आरोपी सतीश उर्फ और संतु पुत्र दिनेश गोस्वामी निवासी वधारी थाना खरेला जिला महोबा, चुनमुन दीक्षित पुत्र हरिश्चंद्र दीक्षित निवासी ग्राम सुरावली थाना कुठौंद को दो मोटरसाइकिल व एक ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a comment