’कोंच—उरई । मंगलवार को तीन संचालको के चुनाव के बाद बुधवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया दस बजे से प्रारंभ हुई जिसमें नदीगांव सहकारी समिति से चुनकर आये अनिरुद्ध सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारियों को दिया इसके बाद क्रय विक्रय सहकारी समिति से संचालक चुने गए रणजीत यादव पुत्र सीताराम ने भी अपना नामांकन पत्र भरकर दिया अध्यक्ष पद को लेकर अपनी अपनी गोटे बिछाने में नेताओ ने गुणा भाग लगाया लेकिन आखिरकार बिना दवाव के रणजीत यादब ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया और अनिरुद्ध कुमार सिंह को निर्विरोध क्रय विक्रय सहकारी समिति का अध्यक्ष चुना गया इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य रामखिलोने पजौनिया परशुराम पहाड़गांव साधना देवी खैरावर राहुल कुमार छानी अरविंद कुमार चांदनी नीता देवी गणेरना प्रधव मिश्रा कोंच हरिश्चंद्र तिवारी कोंच मंजूलता गुर्जर जुझारपुरा नामित और अखिलेश रावत ब्यौना राजा नामित आदि संचालक सदस्य मौजूद रहे चुनाव अधिकारी तारिक खान मनोज चतुर्वेदी आदि ने इस चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाल सन्तोष सिंह दरोगा सुरेन्द्र कुमार सिंह दरोगा केदारसिंह नदीगांव थाने से दरोगा घनश्याम सिंह सिपाही आनन्द तिवारी श्याम चैधरी सीसपाल अनुज यादव अवनीश कुमार लोचन सिंह अजित सिंह शादाव खान सचिदानंद अभिषेक कुमार देशवीर गजेंद्र सिंह सतेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी के अलावा क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव अशोक गुप्ता लालाराम प्रजापति रामराजा निरंजन उषा तिवारी जे०पी०खेमरिया सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे उधर क्रय विक्रय सहकारी समिति में तमाम जगहों पर भेजे जाने बाले डेलीगेट नामो को भेजने की प्रक्रिया चल रही थी इसका पूरा विवरण समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नही हो पाया था।




Leave a comment