
उरई । नगर पालिका परिषद उरई ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान का आगाज बुधवार से चुर्खी रोड बाईपास से शुरू करते हुये अतिक्रमणकारियों को साफ संकेत दे दिये है। इस दौरान दुकानों के बाहर जो दुकानदार टीन, टप्पर लगाये थे उसे पूरी सख्ती से जेसीबी मशीन के हटवाया गया। इस दौरान मौके पर पालिका व प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गौरतलब हो कि लंबे समय से नगर में अवैध अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की ओर अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिये प्रयास किये गये थे। लेकिन वह पहल परवान नहीं चढ़ पायी तो आज बुधवार को ईओ रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एनपी पांडेय, इंसपेक्टर वीरेंद यादव, आरआई राकेश कुमार, जेई उमेश कुमार, एसआई जयवीर सिंह, सेनेटरी इंसपेक्टर संदीप कुमार आदि चुर्खी बाईपास चैराहा पहुंचे और वहां से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कराया। पहले दिन चुर्खी बाईपास से जिला परिषद चैराहे तक का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पालिका के सफाई कर्मियों के साथ ही जेसीबी मशीन व अन्य वाहनों को अभियान में शामिल किया गया था। इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि समूचे नगर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की मंशा से यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक कि प्रमुख सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण न हटवा दिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं बरता जायेगा। जो भी व्यक्ति अतिक्रमण की चपेट में आयेगा उसका अतिक्रमण हटाया जायेगा।




Leave a comment