उरई । सिरसाकलार थाना के नगरी गाँव में मंगलवार को आई बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा । वर और वधू पक्ष इसे ले कर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं ।

यह बारात पीपरी अठगइयाँ से आई थी । 32 साल के दूल्हे संतोष  ने दुल्हन के पिता के ख़िलाफ़ शिकायत में कहा है कि उन्होने दुल्हन के लिए चढ़ाये गए उसके सारे जेवर हड़प लिए और विदा के लिए 20 हजार रुपये की माँग कर डाली । उनकी मंशा पूरी न करने पर उन्होने बारात लौटा दी जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हे की उम्र देख कर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया । हालांकि  सिरसाकलार के थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि मामला उनके भी संज्ञान में आया है लेकिन किसी ओर से उन्हे अभी तक तहरीर नहीं मिली है ।

Leave a comment