उरई। जालौन जिले में 331 शराब की दुकानों में से 100 के लिए एक भी आवेदन नही आया। जिसके कारण इनको उठाने की प्रक्रिया टल गई है। कुल दुकानों में 217 देशी, 64 विदेशी, 48 बियर और दो माडल शाप हैं। गुरूवार को 231 दुकानों की लाटरी होनी थी लेकिन देर शाम तक तकनीकी कारणों से लाटरी का एलान नही हो पाया है। आवेदकों की भीड़ अभी भी कलेक्ट्रेट में जमा है। बताया गया है कि लाटरी आज ही होगी।
देशी दुकानों में 53 में, विदेशी में 8 में और बियर की भी 8 दुकानों में एकल आवेदन आये थे। इसलिए यह दुकानें बिना लाटरी के आवंटित हो गईं हैं।
सूत्रों ने बताया कि सभी दुकानों के लिए कुल मिलाकर लगभग 1900 आवेदन डाले गये हैं। सबसे ज्यादा आवेदन उरई की राठ बस स्टैण्ड की विदेशी शराब की दुकान के लिए है। इस एक दुकान पर 120 आवेदन किये गये हैं। मजे की बात यह है कि चार लाख की मालियत वाली इस दुकान के आवेदन शुल्क से ही विभाग को 22 लाख रुपये की आय हुई। लाटरी प्रक्रिया में परिवेक्षक के रूप में झांसी से आये सहायक आबकारी आयुक्त गंगाराम उपस्थित हैं।




Leave a comment