उरई। जिला योजना समिति के नगरीय निकाय के पांच पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। इसके मुताबिक 20 मार्च को नामांकन और उसी दिन पर्चों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापसी के लिए 24 मार्च की तारीख तय की गई है। 28 मार्च को मतदान के बाद मतगणना कराकर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पांच सदस्यों में एक पद अनुसूचित जाति, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और दो पद अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं। एक पद अनारक्षित रहेगा।

Leave a comment