उरई। पुलिस लाइन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों से उनके सर्किल में दर्ज अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारियों का ब्यौरा लिया। शराब, जुआ, सटटा अन्य नशीलें पदार्थों की अवैध बिक्री के बारे में भी उन्होंने क्षेत्राधिकारियों से उनके सर्किल की स्थिति और इनसे निपटने की रणनीति के बारे में पूंछा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मजिस्ट्रेटों व क्षेत्राधिकारियों से कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं और विशिष्ट घटनाओं पर भी चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ द्विवेदी भी बैठक में मौजूद रहे।







Leave a comment