उरई। शुक्रवार को इंदिरा स्टेडियम में कानपुर पुलिस जोन की फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच फतेहगढ़ और कानपुर देहात की टीमों के बीच कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद उनमें हुए रोमाचंक मुकाबले में फतेहगढ़ की टीम विजयी हुई।
प्रतियोगिता में फतेहगढ़, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया और इटावा की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। किसी कारण से ललितपुर की टीम प्रतियोगिता में भाग नही ले पा रही। इसका समापन 11 मार्च को होगा।

Leave a comment