उरई। नेशनल ताइक्वांडो सब जूनियर चैम्पियनशिप के लिए 22 से 25 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे में मुकाबले होगें। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम में जालौन के 11 वर्षीय दिव्यांशु शर्मा का भी चयन किया गया।
लड़कों और लड़कियों के लिए चैम्पियनशिप मुकाबले हेतु 12-12 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की टीमें बनाई गईं हैं। इनमें जिले के बालक को स्थान मिलने पर जनपद के खेल प्रेमियों द्वारा बड़ी उपलब्धि बताते हुए गर्व जताया जा रहा है।
गौरतलब है कि यहां कराटे के कुशल प्रशिक्षक सुधीर के मार्गदर्शन में मार्शल आर्ट के लिए बेहतरीन बच्चे तैयार हो रहे हैं। इसका एक पहलू यह भी है कि पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी कोच सुधीर कुमार की देखरेख में ही जनपद में कराया जा रहा है।

Leave a comment