उरई। देश में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाली सावित्री बाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर 10 मार्च को शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन होगा।
गौरतलब है कि अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए पहचानी जाने वाली देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले को याद करने का रिवाज शोषित वंचित समाज में बढ़ता जा रहा है। इस जागृति के क्रम में उक्त संगोष्ठी का आयोजन कोंच बस स्टैण्ड के पीछे किरन कुमारी के आवास पर शाम चार बजे तय किया गया है।







Leave a comment