उरई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबुद्ध बौद्ध महिला मंडल की ओर से महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन चै. किरन शास्त्री के संयोजन में राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रभा बौद्ध व संचालन मीनू बौद्ध ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती महीप सहित सभी महिलाओं ने तथागत की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करते हुए किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने क्रांतिकारी व बहुजन मूल निवासी महिलाओं के समक्ष चुनौतियों जैसे अंधविश्वास, अंध श्रद्धा व अंध भक्ति से दूर रहने की अपील की। साथ ही बहुजन महिलाओं द्वारा सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, फिल्म, उद्योग धंधों, संगीत, खेलकूंद और धम्म प्रचार आदि क्षेत्रों में दिये जा रहे योगदान और कार्यो पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने आये दिन दलित बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार व उनकी निर्मम हत्या की घटनाओं पर चिंता जताई। साथ ही आरक्षण व संविधान विरोधी बयानबाजी को महिला विरोधी बताया।
इस अवसर पर आधा सैकड़ा बौद्ध उपासक व उपासिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a comment