उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव में चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को दुस्साहसिक चुनौती दे डाली।
चोरों ने ग्राम कुरहना आलमगीर में बीती रात गैस कटर के सहारे पूर्व प्रधान नवल अहिरवार, राजा सिंह, इंद्रपाल सिंह, संतोष सिंह, श्याम सिंह व चंद्रभान के घरों में अलमारी व बक्से काटकर लाखों रुपये का माल जिसमें नगदी व जेवरात शामिल हैं, पर हाथ साफ कर दिये। सुबह होने पर चोरियों का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्ता ने ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह सहित अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर वारदात का जायजा लिया। बाद में एसओजी और फौरंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की। अभी तक चोरों का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस के लिए ये घटना चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।







Leave a comment