
कालपी -उरई । रविवार को नगर की विख्यात समाज सेवी संस्था घुमंतू हसतू क्लब कालपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एंव रजत जयंती समारोह विजय गेस्ट हाउस रामगंज कालपी में धूमधाम से आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव राजेश पुरवार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम गहोई तथा पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता आचार्य अनिई त्रिपाठी ने की । मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने अपने सम्बोधन करते हुए कहा कि जरूरतमंदो की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए संस्था के सदस्य एंव सभी समाजसेवी सामाजिक कार्यो मे योगदान दें।
समारोह में मां बनखंडी देवी धांम के मंहत जमुना दास महाराज ने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों, नगर वासियो को आशीर्वाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरूषोत्तम गहोई, उपाध्यक्ष रविन्द्र पुरवार, दीपक धवन, महामंत्री राकेश पुरवार,, मनीष, संजीव विशनोई,पारस पुरवार, श्रीकृष्ण पुरवार आदि पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
समारोह में युद्धवीर कंथारिया, योगेंद्र नरायण शुक्ला, शिववालक सिंह यादव, रामशंकर पुरवार, कमर अहमद तथा शिक्षा विद सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। समारोह का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष जय खत्री ने किया। क्लब के 25 बर्ष पूरे होने पर बुजुर्ग एंव प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया गया। व्यापक इंतजाम के साथ बच्चों ने गीत,गजल एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।







Leave a comment