उरई। जनपद के पुलिस प्रशासन मे  पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा उपनिरीक्षक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिसमें १४ सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर तबादला करके नई स्थानांतरित जगह पर तैनाती स्थल मे भेजा  गया है। कालपी कोतवाली के टरननगंज पुलिस चैकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शीतला प्रसाद मिश्रा का तबादला करके जालौन कोतवाली के कस्बा इंचार्ज के पद पर नियुक्त किया गया है। शीतला प्रसाद के स्थान पर थाना रामपुरा की चैकी सिद्धपुरा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता को कालपी की टरननगंज पुलिस चैकी का इंचार्ज बनाया गया है। इसी प्रकार बीते वर्ष कालपी कोतवाली पर एस एस आई के पद पर रह चुके राम राज शुक्ला को वाचक पुलिस अधीक्षक से अपराध शाखा में नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में उप निरीक्षक राम नरेश को उरई कोतवाली से थाना कदौरा तथा विजय प्रताप सिंह को थाना एट से थाना कदौरा में नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित दरोगाओं को नई स्थल पर आमद करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a comment