कालपी-उरई। वुधवार की सुवह अपने घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में आकर आग लगने से 30 वर्षीय युवती जल गई।आग की लपटों से बचाने के कारण चपेट में आकर पति भी झुलस गया। दोनों को प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
खवर के अनुसार कालपी के मुहल्ला मिर्जामंडी निवासी रोशन अंसारी अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ धर मे मौजूद था।सुबह के समय संदिग्ध हालात में अचानक आग की चपेट में उसकी पत्नी अमीना आ गई।पति रोशन और आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया।इस दौरान बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया।दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी मे भर्ती कराया गया जहां डाक्टरो ने इलाज के बाद रिफर कर दिया।







Leave a comment