0 बुआ, भतीजा + जिंदाबाद के नारों से गूंजा शहर कालपी

कालपी(जालौन)। उत्तर प्रदेश के फूलपुर एवं गोरखपुर संसदीय क्षेत्रों से सपा, बसपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत का नगर के युवा बसपा एवं सपा प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाते हुए मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते विजय जुलूस निकाला।

उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्या मंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा खाली की गई संसदीय क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सपा, बसपा प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत होने पर सपा युवा मोर्चा के अजहर बाबा के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा सपा, बसपा ने मिलकर ढोल नगाड़ो की धुन पर थिरकते हुए बुआ भतीजा जिंदाबाद के नारे शहर के मुख्य बाजार में लगाकर जश्न मनाया। इस विजय जुलूस में सैफरजा मंसूरी, दानिश सभासद, इमरान पिंटू मामा बंटी, इमरान चिश्ती, जुम्मन ऐजाज ताहिर, जीशान, शकील खान, पप्पू यादव, अनवार मंसूरी, अखिलेश कुमार, वीर सिंह, अख्तर अली, सुहेब अली, समेत सपा एवं बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment