
लखनऊ । उप चुनावों के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से मिलने पहुँचे । उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सेठ भी थे । मायावती के आवास पर दोनों के बीच 45 मिनट तक बात हुई । क्या बात हुई यह बताने के लिए मायावती सामने आयीं , न ही अखिलेश यादव । अलबत्ता सूत्रों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दोनों ने कोई बात नहीं की । बैठक में राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त मत जुटाने पर दोनों ने बात की
और रणनीति बनाई गई ।
बैठक कैसे शुरू हुई यह सही सही पत्रकारों को मालूम नहीं हुआ लेकिन मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मायावती से अखिलेश ने कहा – प्रणाम बुआ जी । वे अपने साथ मायावती को देने के लिए फूलों का गुलदस्ता ले गए थे । दोनों ने एक दूसरे को उप चुनावों में सफलता के लिए बधाई दी ।
संजय सेठ बिल्डर हैं । उन्होने मायावती और मुलायम सिंह की कोठियाँ बनाई हैं जिसके कारण वे दोनों के बेहद नजदीक रहे हैं । मायावती से मुलाक़ात के समय अखिलेश के उनको साथ ले जाने के निहितार्थ समझे जाने चाहिये ।







Leave a comment