झांसी-उरई। बसपा के संस्थापक कांशीराम की 24वीं जयंती पर बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को यहां मंडल स्तरीय जलसा आयोजित किया जिसमें भारी भीड़ उमडी।
पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन में मान्यवर कांशीराम ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की। जिसकी वजह से उन्हें सदियों तक देश में युग पुरुष के रूप में याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने बहुजन समाज को नेतृत्वकर्ता समाज बनाकर सर्वजन उत्थान किया। जिससे मान्यवर के मिशन को नई ऊंचाई मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोर्डिनेटर लालाराम अहिरवार व जितेंद्र शंखवार, मुख्य जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्य, जोन इंचार्ज जगजीवन राम अहिरवार उपस्थित रहे।
बृजेश जाटव, शैलेंद्र शिरोमणि, रविकांत मौर्य, जुगल किशोर कुशवाहा, चंद्रशेखर अहिरवार, कैलाश साहू, प्रागीलाल अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मोहनलाल रायकवार, विमल किशोर, मलखान पाल, मुन्ना पाली, हीरालाल चैधरी, जिलाध्यक्ष जालौन कैलाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ललितपुर, सिद्धार्थ अहिरवार, जिलाध्यक्ष झांसी कमल दोहरे, रफीउददीन पन्नू, अलताफ खान, चंद्रपाल रूरा, सुरेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र दयालु, रविंद्र हरौली, बृजेश बाल्मीकि, उदयवीर दोहरे, जितेंद्र दोहरे, रामदुलारे कुशवाहा, मूलशरण कुशवाहा, श्रीपाल अहिरवार, रवि यादव बरथरी, संतोष यादव पूंछ, अनीस खान, बृजमोहन कुशवाहा, विनय सोनी, तौसीफ अंसारी, कमल दोहरे, उमेश पाल, जीतू पाल, कपूर सिंह, लल्लू वर्मा, धीरज पहारिया, अनिल याज्ञिक, रघुवीर कुशवाहा, सुलेमान मंसूरी, छुन्ना बाबू, तेज सिंह पाल, पूरन प्रजापति, मानसिंह पाल, श्यामसुंदर कुशवाहा, वीरेंद्र, बलराम पाल कालपी आदि सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उधर उरई में पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा के आवास पर मान्यवर कांशीराम की जयंति धूमधाम से मनाई गई और उनके सिद्धांतों पर चलते रहने का संकल्प लिया गया। इसमें विशेष रूप से संतराम कुशवाहा के अलावा छुन्ना पाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय गौतम उसरगांव, रामकुमार पाल, शशिकांत पाल, महेंद्र सोमई, रामनारायण श्रीवास, शनि चैहान सभासद, रजपाल पूर्व सभासद, विनय गौतम, सोनू चैधरी, रविंद्र गौतम, विनोद गौतम, सोनू सरकार, रामसेवक राहिया, अमर सिंह, दीपक दोहरे, दीपक झा पूर्व सभासद, इं. गोविंद दास, राहुल, मोनू, मानवेंद्र सिंह, रोहित चैधरी, अंशू चैधरी और अशोक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसी तरह बघौरा स्थित मैत्री बुद्धबिहार में कांशीराम जयंति पर भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अंबेडकरवादी बाबू रामधीन एवं भंते ज्ञानज्योति जी ने की। वक्ताओं ने कांशीराम जी को दलित पिछड़ों का मार्गदर्शक बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने शोषित समाज की निष्क्रिय रही राजनैतिक चेतना को जागृत किया। प्रभारी कोषाध्यक्ष दयाकुमार जाटव ने कहा कि कांशीराम जी उन महापुरुषों में थे जिन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ की जगह समाज की व्यापक हित के लिए आजीवन संघर्ष किया। वरिष्ठ नेता प्रेम नारायण अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों के संगठित होने से ही देश और समाज को तरक्की की राह मिल सकती है। संचालन अनिल वर्मा ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से तेज सिंह महेबा, नरेश कुमार, कल्ले जाटव, दिनेश याज्ञिक, सुरेंद्र विक्रम वेद, बृजमोहन जाटव आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment