उरई। कुठौंद की नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख को 18 मार्च को शपथ ग्रहण कराकर कार्यभार सौंपा जायेगा।
कुठौंद में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद नये प्रमुख के लिए उपचुनाव कराया गया था। जिसमें नीलम यादव निर्वाचित हुईं थीं। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नीलम यादव को 18 मार्च को कुठौंद में विकास खण्ड सभागार में उप जिलाधिकारी जालौन भैरपाल सिंह शपथ ग्रहण करायेगें। इसके लिए प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।







Leave a comment