जालौन-उरई। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के अंतर्गत स्थानीय मंडी में इनाम दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा व्यापार करने वाले तीन व्यापारियों और एक किसान को सम्मानित किया गया।
उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने ई-ट्रेड के माध्यम से सर्वाधिक व्यापार करने वाले पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, कमलेश गुप्ता और प्रेमदास गुप्ता को सम्मानित किया है। दूसरी ओर ई-ट्रेड से सर्वाधिक माल बेचने के लिए किसान बिंदेश्वरी प्रसाद दहगुवां को सम्मानित किया गया है।
मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला ने इस दौरान कहा कि सभी किसान भाई अपना पंजीकरण करा लें जिससे उन्हें समय पर बाजार भाव की जानकारी मोबाइल से हो सके।

Leave a comment