जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव में मंगलवार की रात शराब ठेके में चोरी हो गई। ठेके के सेल्समैन ने पुलिस में दाखिल शिकायत में इसके लिए एक व्यक्ति को नामजद किया है। सतोह निवासी सेल्समैन रामशंकर ने तहरीर में बताया है कि शहजादपुरा के उसके ठेके का ताला तोड़कर कुकरगांव निवासी गुडडू दो पेटी शराब और सात हजार रुपये की नगदी चुरा ले गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

Leave a comment