जालौन-उरई। ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ने से रोकने के लिए काफी सक्रियता दिखाई जा रही है। पुलिस ने आज दो ओवरलोड ट्रक हरदोई गूजर मार्ग पर सीज कर दिये।
ओवरलोड वाहन चलाने के खिलाफ सख्त चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग बाज नही आ रहे। जनता की शिकायतों पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने सदलबल चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें पटेल नगर उरई के निवासी इशहाक के ट्रक यूपी 92 टी 6186 और झांसी के पवन कुमार के ट्रक यूपी 93 एटी 8592 को पकड़ा गया। दोनों ट्रक सीज कर दिये गये हैं। चैकिंग अभियान से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है।







Leave a comment