जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के छानी खास गांव में पुलिस ने जुए के एक फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया है कि जुआ एक घर में खेला जा रहा था। हालंकि पुलिस ने इसे सार्वजनिक स्थल दर्शाया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे तो जुआरियों ने भागने की कोशिश की। चार लोगों जितेंद्र सिंह, राजू, मनिया और प्रदीप कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि अन्य लोग छूमंतर हो गये। जामा तलाशी में इनके पास से 1650 रुपये बरामद हुए। चारों लोगों का गैम्बलिंग एक्ट में चालान कर दिया है।

Leave a comment