उरई । गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उप चुनावों में सकारात्मक झलक पाने के बाद जोश में आए सपा बसपा के कार्यकर्ता जोश में आ गए हैं । उन्होने एक नया नारा गढ़ते हुए बुआ भतीजा जिंदाबाद की आवाज़ें गुंजायीं ।

इस बीच 6 वें चक्र की मतगणना की जानकारी देते हुए गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट राजीव रोतेला ने बताया कि सपा प्रत्याशी ने 4 हजार से अधिक मतों से बढ़त हासिल कर ली है । बी जे पी को 82811 और सपा को 89950  मत मिले हैं । इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट से बात की है ।

Leave a comment