उरई । देश भर में चुनाव जिताने की गारंटी के रूप में पेश किए जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अपने ही गृह राज्य में किरकिरी की नौबत आ गई है ।

उनकी खुद की गोरखपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लाले के बाद मतगणना में घपले की हालत पैदा हुई । 13 चक्रों की मतगणना पूरी होने के बाद ओब्जर्वर के हस्ताक्षर न करने से केवल 2 चक्रों का ऐलान किया गया है । दूसरे और  तीसरे  चक्र का ऐलान भी मीडिया द्वारा घेरने के बाद किया गया जिसमें सपा प्रत्याशी को 1500 वोटों से आगे हो गया है । फूलपुर में सपा लगातार बढ़त बनाये हुए हैं ।

Leave a comment