कालपी-उरई। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने की आशंका को ध्यान में रखकर इससे निपटने के लिए गुरुवार को तहसील सभाकक्ष में उप जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र ने निर्देशित किया कि शहरी इलाकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी हैंडपंप खराब हैं उन्हें जल्द ठीक कराया जाये। तकनीकि अथवा विद्युत दोष से ठप्प नलकूंप सुधरवाकर संचालित कराये जायें। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही को बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होंने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अमल की समीक्षा भी बैठक में की।
बैठक में तहसीलदार सालिक राम, नायब तहसीलदार हर प्रसाद, उपखंड अधिकारी अजय कुमार, नगर पालिका के अवर अभियंता तोताराम, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment