सिरसाकलार-उरई। पुत्र की मौत का दोष बहू पर मढ़ते हुए ससुर ने गाली-गलौच कर उसकी मारपीट कर डाली। बहू ने थाना आकर फरियाद की जिस पर ससुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिम्हारा कासिमपुर में बृजलाल के 35 वर्षीय पुत्र विनय कुमार की गत 9 मार्च को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। गुरुवार को बृजलाल ने इसे लेकर अपनी बहू अन्नपूर्णा देवी को मनहूस बताते हुए अपने लड़के को खा जाने का आरोप लगाते उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बहू ने किसी तरह अपने को बचाया और थाने पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में बृजलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।







Leave a comment