जालौन-उरई। शराब पीकर गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में संतोष वर्मा ने इतनी शराब पी ली कि वह बुरी तरह बहक कर लोगों से झगड़ा करने लगा। किसी ने कोतवाली फोन करके इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया है।







Leave a comment