उरई। जालौन कस्बे में बेखौफ चोरों ने रोशनदान तोड़कर शराब ठेके से हजारों रुपये की नगदी पर से हाथ साफ कर दिया।
जालौन नगर में टप्पेबाजी तथा चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नही हो पा रहा है जिससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार को मोहल्ला नारोभास्कर में कालिंद्री टाकीज के सामने नत्थू यादव के मकान में स्थित शराब के ठेके का रोशनदान तोड़कर अज्ञात चोर अंदर से 35 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान ले उड़े।
इसकी सूचना सेल्समैन राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी लेकिन उसने अभी तक मुकदमा पंजीकृत नही किया था।







Leave a comment