उरई। खेत पर पत्नी के साथ काम करने गये मजदूर के घर बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े लूटपाट कर दी।
शुक्रवार को कस्बा आटा में एक अज्ञात बाइक सवार मनोज पांचाल के घर पहुंच गया। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ खेतों पर काम करने चला गया था। घर में उसकी 10 वर्ष की लड़की थी। युवक ने लड़की के साथ मारपीट की जिससे वह डर गई। इसके बाद उसने बक्सा तोड़कर 8 हजार रुपये नगद, चांदी की पायल और सोने की जंजीर व अंगूठी उठा ली और रफूचक्कर हो गया। युवक लगभग 50 हजार रुपये का माल असबाब लूट ले गया। जानकारी मिलने पर मनोज पांचाल ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a comment