
कालपी-उरई। शुक्रवार को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन कुरहना आलमपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने चोरी की वारदात के शिकार परिवारों से मुलाकात की। लोगों के सामने ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता को सात दिन के अंदर इन वारदातों के खुलासे के लिए आगाह किया।
मालूम रहे कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरहना आलमगीर में अज्ञात बदमाशों ने चंद्रभान अहिरवार, रमेश अहिरवार, मुन्ना सिंह, राजा सिंह, इंद्रपाल सिंह और सुनील के घरों के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिये थे। उक्त वारदात को हुए 6 दिन का समय गुजर चुका है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है।
इसे देखते हुए विधायक ने पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए आज गांव पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद पुरवार, आईटी सैल के इंचार्ज सुधाकर चतुर्वेदी और प्रधान चंद्रशेखर दुबे भी रहे। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने विधायक से वायदा किया कि 23 मार्च के पहले चोरियों का पता लगा लिया जायेगा और सभी अभियुक्त सीखचों के अंदर होगें।






Leave a comment