जालौन-उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी धनराशि निकाल लेने के बावजूद आवास निर्माण को पूर्ण न कराने वाले लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
ग्राम पंचायत सचिव रमेश उदैनिया ने तहरीर देते हुए बताया कि छिरिया सलेमपुर निवासी सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जिसमें उसे दो किस्तों में 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद भी लाभार्थी ने अभी तक छत का निर्माण नही कराया है। इसी प्रकार ग्राम पमां निवासी नंदराम के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति की गई थी। जिसमें 50 हजार रुपये निकालने के बाद भी उसने अब तक अपने आवास का निर्माण पूरा नही करया हैं ग्राम पंचायत सचिव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

Leave a comment