जालौन-उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान उप जिलाधिकारी ने नगर के कैलाशी देवी श्रवण कुमार महाविद्यालय एवं सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इनकों दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।
इस समय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं का दौर चल रहा है। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसके लिए लगातार महाविद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी खामियां मिल रही हैं प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में एसडीएम भैरपाल सिंह ने शुक्रवार को द्वितीय पाली में कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में चल रही गणित की परीक्षा का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में ब्लेक बोर्ड न तो ढांपे गये थे न उन्हें पोता गया था। जिस पर एसडीएम ने अप्रसन्नता जताई और अपने सामने ही सारे ब्लैक बोर्ड ढकवा दिये। उधर सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुछ छात्र बाहर टहलते हुए मिले जिसके बारे में पूंछतांछ करने पर छात्रों ने बताया कि उनका पेपर समाप्त हो चुका है इसलिए वे बाहर हैं। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए महाविद्यालय प्रशासन को अनुशासन बनाये रखने के निर्देश दिये।






Leave a comment