जालौन-उरई। 19 मार्च को ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकारी सहायता से गरीब जोड़ों के विवाह रचाये जायेगें। इसके लिए पंजीकरण कार्य शुरू हो गया है।
उक्त संबंध में खंड विकास अधिकारी सुदाम शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 10 लोगों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराया है। वहीं पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि खंड विकास कार्यालय एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए उनके यहां 6 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण 18 मार्च तक किया जाना है। जो भी पात्र व्यक्ति उक्त योजना में भाग लेना चाहते हों वे 18 मार्च तक आकर नगर पालिका कार्यालय में अपना पंजीकरण करा लें।






Leave a comment