जालौन-उरई। ग्राम पंचायत वीरपुरा स्थित पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को माडल स्कूल बनाया जा रहा है। उक्त स्कूल को प्रदेश में टाप-5 पर लाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी ने वीरपुरा के उक्त स्कूल का शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण ने आज ग्राम वीरपुरा पहुंचकर माडल स्कूल बनाये जा रहे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। माडल स्कूल बनाने में ग्राम प्रधान रीता देवी और सचिव रमेश चंद्र उदैनिया के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।
उन्होंने निरीक्षण में स्कूल की इमारत के मरम्मत कार्य को देखा। स्कूल के फर्श पर टाइल्स बिछा दिये गये हैं। बीडीओ ने इसका भी निरीक्षण कर सराहना की। स्कूल के वातावरण को हराभरा बनाने के लिए चारों तरफ कई पेड़-पौधे लगाये गये हैं। खंड विकास अधिकारी ने इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि गर्मी से बच्चों को राहत के लिए स्कूल में कूलर लगवाने की योजना है। ब्लेकबोर्ड हटाकर प्रोजेक्ट सिस्टम लगवाया जाना है तांकि ओडियो-वीडियो क्लास का संचालन किया जा सके। बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए कम्प्यूटर लगवाये जाने हैं।

Leave a comment