माफियाओं को संरक्षण देने वाले रेल कर्मचारी भी नपेंगे
उरई। रेलवे की जमीन में हो रहे अवैध खनन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज निरीक्षण पर आए डीआरएम ने सख्त लहजे में कहा कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर होगी। साथ ही रिकवरी की भी कार्रवाई होगी। यही नहीं ठेकेदार को संरक्षण देने वाले रेल कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।
गवालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल में लगे विशेष कोच से झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन का निरीक्षण किया। उरई स्टापेज के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआरएम झांसी मंडल एके मिश्रा ने कहा कि उरई में बन रहे मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स (एमएससी) को अवैध मिट्टी खनन को लेकर लगातार इसकी शिकायतें उनके पास पहुंच रही है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही इसकी जांच के आदेश दे दिए है। अब दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ट्रेनों की लेटलतीफी के सवाल पर इस समय टै्रक की सुरक्षा को लेकर रेलवे विशेष गंभीरता बरत रहा है। जगह जगह काशन आर्डर देकर ट्रेनें चलाई जा रही है। जिसकी वजह से ट्रेनें विलंबित चल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंबल ट्रेन में छात्र की मौत के मामले में टीटी की पक्ष में एसोसिएशन ने उन्हें ज्ञापन दिया है। इसकी जांच कराई जाएगी। किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झांसी से पारीछा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी। सीआरएस रिपोर्ट का इंतजार है।






Leave a comment