उरई । उप चुनावों में हार के बाद योगी सरकार अधिकारियों के थोक तबादलों में जुट गई है । शुक्रवार को आई ए एस अफसरों के तबादले किए गए थे । शनिवार की रात 43 आई पी एस अफसरों का तबादला कर दिया गया जिनमें कई जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं ।
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार को डी आई जी कारागार प्रशासन बना कर शंट कर दिया गया है । इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है । गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एन सिंह को 23 वीं वाहिनी पी ए सी मुरादाबाद का कमांडेंट बनाया गया है । सहकारिता प्रकोष्ठ के एस पी अशोक कुमार त्रिपाठी को इटावा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे के शुक्ला प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय के एस पी बना कर शंट किए गए । झांसी जी आर पी के एस पी ओ पी सिंह ललितपुर के पुलिस अधीक्षक बनाये गए हैं । शलभ माथुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर , प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा , लल्लन सिंह यादव पुलिस अधीक्षक गोंडा , नागेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक औरैया , राठौर किरीट कुमार पुलिस अधीक्षक कन्नौज , दिलीप कुमार पुलिस अधीक्षक बस्ती , जे रवीन्द्र गौड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद , वी पी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बाराबंकी , रोहित पी कनय पुलिस अधीक्षक देवरिया , अशोक कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक कुशीनगर , शैलेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर , विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ,और मनोज कुमार झा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बनाये गए हैं ।
डॉ अजय पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर , देवरंजन वर्मा पुलिस अधीक्षक शामली ,संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ , अशोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं उमेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर ,और राहुल राज पुलिस अधीक्षक बलिया बनाये गए हैं ।






Leave a comment