
कोंच-उरई । अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही की जाए । यह बात कोतवाली कोंच में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता कर रही झाँसी मण्डल की आयुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने एक सवाल पर कही । उन्होंने साफ कहा कि अगर कही भी मिट्टी या बालू का अवैध खनन हो रहा है तो इसकी सूचना दें। निश्चित रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।
उन्होंने कोंच सी एच सी की एक्सरे मशीन न चलने की बात पर कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग में उच्च स्तर पर बात करके इसका लाभ दिलाएंगे । नगर की ध्वस्त सीवर व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से बात करके समस्या दूर कराई जाएगी । अतिक्रमण हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि नगर के सभी लोगो को बुलाकर एक बैठक करके इस पर विचार विमर्श किया जायेगा । कोंच का पोस्टमार्टम हाउस चालू न होने पर उन्होंने कहा कि वैसे नियमतया जिले में एक ही पोस्टमार्टम हाउस होना चाहिए लेकिन फिर भी शासन को इस सम्बंध में जरूर अवगत करा दिया जायेगा।






Leave a comment