कोंच-उरई । शनिवार को जुझारपुरा सहकारी समिति के प्रांगण में नव निर्वाचित अध्यक्ष और उनके संचालक सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । एक भव्य समारोह में अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ; माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन के प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन(छुन्ना विरगुवा), भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, भाजपा के विस्तारक शैलेन्द्र सिंह, मंडी सचिव डॉ दिलीप वर्मा ,अरविन्द पटेल रामू निरंजन आदि मंचस्थ अतिथियों द्वारा अध्यक्ष गौरीशंकर चबोर, संचालक मंडल के सदस्यगण दीपेन्द्र सिंह ,लाखनसिंह, अखिलेश कुमारी , संजीव निरंजन , महेन्द्र सिंह लुटे , कुसुमा देवी, नरेंद्र वर्मा, मुलायम सिंह गुर्जर आदि को शपथ ग्रहण कराई गई।
इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सभी को बधाई । समिति को ऊँचाईओ तक पहुचाने के लिए नया संचालक मंडल कार्य करे । विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि खाद की कोई कमी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समिति को मेरी आवश्यकता है तो हर समय तैयार हूं ।इस दौरान भाजपा नेता सुनील यादव ,सभासद अमित यादव, रणजीत यादव, प्रेमकिशोर , सचिव जयनारायण झा , प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, विनोद निरंजन , विमल याज्ञिक, नीतेश कुमार , हरिश्चन्द्र तिवारी , प्रेमकिशोर गुर्जर , अशोक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे ।
हर माह के पहले रविवार को जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक*
माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने बताया कि अगले रविवार को वह स्थानीय गहोई घर्मशाला में जनसमस्याओं के लिए शिविर लगाएगे । कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगो की जन समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करायेगे । माना जा रहा है कि विधायक की यह पहल आने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए देखी जा रही है।






Leave a comment