जगम्मनपुर-उरई  । रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर चौकी प्रभारी का स्थानांतरण होने के बाद आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई ।

गत दिवस पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा समस्त चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण में जगम्मनपुर के चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडे का स्थानांतरण मेडिकल कॉलेज उरई पुलिस चौकी कर दिया गया है । रमेश चंद्र पांडे के मधुर व्यवहार एवं बेहतर कार्यकुशलता के लिए क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हुआ था आज उनके विदाई के अवसर पर भाजपा नेता रामलखन औदीच्य ने कहा कि श्री पांडे कुशल पुलिस अधिकारी एवं सच्चे इंसान थे इनका स्थानांतरण यहां से शीघ्र हो गया यह इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है । भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कहा कि रमेश चंद्र पांडे ने चौकी प्रभारी के रूप में जितना बेहतर काम किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा । श्री पांडे के समय अपराधियों ने क्षेत्र से पलायन करना ही अपने हित में समझा था । इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगम्मनपुर राहुल मिश्रा, गजेंद्र सिंह चंदेल संजू ओझा नौमी लाल तिवारी ,मूलचंद शाक्यवार ,शब्बीर अली मोनू सेंगर, मुकेश यादव ,अनिरुद्ध सिंह सेंगर सहित अनेक लोग ने माल्यार्पण करके श्री पांडे को विदाई दी।

Leave a comment