रामपुरा थाना पुलिस आज भी घटना से अनभिज्ञ
उरई । पखवारे भर पूर्व बेरा मंदिर से चोरी हुयी बाबा साहब की मूर्ति व चमत्कारी शंख के मामले की जानकारी जैसे ही कानपुर रेंज के एडीजी अविनाश को जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पूरे मामले पर जनपद के पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली । साथ ही निर्देश दिये कि इस मामले में त्वरित गति से आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाये ताकि ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रामपुरा थाना पुलिस आज भी घटना से पूरी तरह से अनजान बनी हुयी हैं।
उल्लेखनीय हो कि रामपुरा थाना क्षेत्र के यमुना की तलहटी में स्थित बेरा मंदिर में लगभग साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व बाबा साहब की बेरा मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति की प्रतिस्थापना करवायी थी। इसके साथ ही भक्तों ने वहां पर बाबा साहब का चमत्कारी शंख भी रखा गया था जिसका भरा पानी पीने से असाध्या अस्थमा व दमां रोग से पीड़ितों को पीड़ा हमेशा के लिये छुटकारा मिल जाता था। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो जो बाबा साहब की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति चोरी गयी है वह अष्टधातु की बतायी जा रही है साथ ही चमत्कारी शंख जो ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती थी उसे अज्ञात चोर 15 दिन पूर्व चोरी कर ले जाने में सफल हो गये। लेकिन हैरत की बात तो देखिये कि ऐतिहासिक मंदिर से बाबा साहब की मूर्ति व शंख की चोरी हो जाने के बाद भी उक्त मामले से जगम्मनपुर पुलिस चैकी ही नहीं बल्कि रामपुरा थाना पुलिस भी अनजान बनी हुयी हैं। तो वहीं एडीजी कानपुर रेंज अविनाश को समाचार पत्रों से जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुये जालौन पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। अब यह तो समय ही बतायेगा कि क्या रामपुरा थाना पुलिस चोरी गयी बाबा साहब की मूर्ति व शंख को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने में सफल होती है या नहीं यह तो समय ही बतायेगा।






Leave a comment